– पहले दिन घट स्थापना और आरती के बाद साधिकाओं ने किया गरबा
जावरा। शहर के कमानी गेट पर बीते 38 सालों से लगातार नवरात्रि महोत्सव मना रहा हैं प्रियदर्शिनी क्लब, जहां प्रति वर्ष आकर्षक बालिकाओं के गरबों के साथ ही महिलाओं के आकर्षक गरबें पुरे शहर में विख्यात हैं। नवरात्रि महोत्सव के पहले दिन शाम को घट स्थापना के साथ महाआरती उतारी गई। जिसमें अतिथि के रुप में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर कन्हैयालाल सोनावा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारीयों द्वारा पुष्प मालाओं से किया गया।
स्वागत भाषण क्लब के संयोजक वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट द्वारा दिया गया। इस दौरान परामर्शदाता सत्यनारायण अग्रवाल, अध्यक्ष यश पोरवाल, सचिव सौरभ राठौर, पूर्व अध्यक्ष हुकुम चन्द आर्य, प्रहलाद पोरवाल एवम सुरेश राठौर, राजेश राठौर, धर्मेंद्र मोदी, अशोक पोरवाल, विनय पोरवाल, गोपाल राठौर, सुरेश अग्रवाल, संजय मोदी, महेंद्र पोरवाल, कन्हैयालाल हाड़ा, रजत गर्ग, संस्कार राठौर, महेश सेठिया, समय श्रोत्रिय सहित समस्त सदस्य गण उपस्थित रहेद्ध। संचालन विनय पोरवाल ने किया। आभार समय श्रोत्रिय ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

