– चौराहे से कुंदनमलजी भारतीय के मकान तक सीमांकन कर लगाए निशान
– बींच के कांकड़ से दोनो और 40-40 फीट तक लगाए निशान, मचा लोगों में हडकंप
जावरा। पिपलौदा रोड़ चौराहे से हरियाखेड़ा तक मास्टर प्लान में प्रस्तावित 80 फीट सड़क के लिए मंगलवार को राजस्व अमले ने कुम्हारी और बन्नाखेड़ा हल्के के बीच पड़ रही कांकड से सीमांकन कार्य किया और कांकड़ से दोनो ओर करीब 40-40 फीट पर निशान लगाए। प्रताप नगर कॉलोनी से आगे पानी भरा होने के चलते मंगलवार को सीमांकन का पुरा नहीं हो सका। लेकिन 80 फीट सड़क के मान से सीमांकन होने के चलते आसपास के क्षैत्रवासियों में हड़कंप मच गया। बीच कांकड़ से दोनो और 40-40 फीट पर निशान लगाए जाने से कांकड़ के साथ ही कई निजी जमीन भी इसके दायरे में आने से लोगों में हलचल पैदा हो गई हैं।
मंगलवार को राजस्व अनुविभाग का हल्का क्रमांक 56 बन्नाखेड़ा और 57 कुम्हारी के बीच स्थित कांकड़ का सीमाकंन करने के लिए जावरा तहसीलदार संदीप इवने ने राजस्व निरीक्षक सुनील अवास्या के नेतृत्व में पटवारी पंकज राठौर, नवीन शर्मा और रसुबाला गामड़ का दल बनाकर भेजा। दल ने पिपलौदा रोड़ चौराहे से लेकर स्व. कुंदनमल भारतीय के मकान तक सीमांकन कार्य किया। इस दौरान दल ने दोनो हल्कों के बीच की कांकड़ से लेकर प्रस्तावित 80 फीट सड़क के लिए सीमाकंन करते हुए दोनो और करीब 40-40 फीट पर निशान लगाए। सीमांकन के दौरान जिन घरों पर दल ने निशान लगाए उनमें हडकंप मच गया। क्योंकि 40-40 फीट तक निशान लगाए जाने से शासकीय जमीन से लेकर कई लोगों की निजी जमीन भी अधिगृहित की जाएगी। हालाकि निजी जमीन अधिगृहित होने पर सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा। लेकिन वर्तमान में कई मकान इस दायरे में आ रहे हैं।
लंबे समय से चल रही हैं इस सड़क की मांग –
दरअसल पिपलौदा रोड़ चौराहे से हरियाखेड़ा तक सड़क की मांग लम्बे समय से चली आ रही हैं। इस सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी हैं, नपा ने इस सड़क के निर्माण और गंदे पानी की निकासी के लिए नाली के टेंडर भी कर दिए थे, लेकिन तकनिकी त्रुटी कहे या राजनैतिक हस्तक्षैप के चलते काम नहीं हो सका था।
क्षत्रिय महासभा की मांग और विधायक के हस्तक्षेप से बढ़ी गति –
लेकिन हालही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के जावरा प्रवास के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सड़क को लेकर दिए गए ज्ञापन और विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के हस्तक्षेप के बाद इस काम ने गति पकड़ ली हैं। इस सड़क को लेकर विधायक ने लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका की और से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया हैं। वहीं इस सड़क के समीप नाली बनाने के लिए विधायक ने अपनी विधायक निधी से करीब 19 लाख रुपए की राशि भी नगर पालिका को प्रदान कर दी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

