• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उज्जैन से जावरा डाक कावड़ 5 घंटे 55 मिनट में पूरी, बाबा जागनाथ का शिप्रा जल से हुआ अभिषेक

August 23, 2026

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : पनीर, दही और बटर के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

August 23, 2026

रतलाम पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा : जावरा के दो शिक्षक और एक छात्र की डूबने से मौत

August 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सावन की फुहारों के बीच शिव की भक्ति में रमे कावडिये, मिंडाजी से निकली सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, पिपलौदा रोड़ पर लीनेस क्लब ने किया स्वागत
जावरा

सावन की फुहारों के बीच शिव की भक्ति में रमे कावडिये, मिंडाजी से निकली सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, पिपलौदा रोड़ पर लीनेस क्लब ने किया स्वागत

EditorBy EditorAugust 11, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। हर हर महादेव और जय जय शंभू की गूंज और जयकारों के साथ सावन की रिमझीम फुहारों के बीच शिव की भक्ति में रमे कावडिय़ों का जावरा में शहर में प्रवेश के बाद शनिवार की शाम को जगह जगह फुलों से स्वागत हुआ। तो रविवार को सुबह इंदिरा कॉलोनी से पुन: प्रारंभ हुई सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा चौपाटी क्षैत्र में जोरदार स्वागत हुआ। पिपलौदा रोड़ पर लीनेस क्लब जावरा अध्यक्ष तथा लांयस क्लब ओजस सचिव कविता कुंवर चौहान, कोषाध्यक्ष रेखा रावल के साथ लायंस क्लब पूर्व सचिव हेमंत ठक्कर, ज्वाला ग्रुप चौपाटी के राजा के शैलेन्द्रसिंह चौहान, अमन राठौर, मयंक सकलेचा, अर्पित सकलेचा (गोलु) के साथ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष डॉ हमीरसिंह राठौर, अजयसिंह कछावा, भेरुसिंह कछावा, परशुराम सोश्यल ग्रुप के हेमंत जोशी आदि ने भी कावड़ यात्रा का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने यात्रा आयोजक प्रांजल डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

 

मिंडाजी से प्रारंभ हुई यात्रा सोमवार को पहुंचेगी सैलाना –
मनकामेश्वर महादेव मिंडा जी से युवा सामाजिक नेता प्रांजल पांडेय के नेतृत्व में प्रारंभ हुई यह कावड़ यात्रा गोंदीधर्मसी, रोला, रिंगनोद, बनवाड़ा, नेतावली, नंदवाता, रोजाना होकर जावरा पहुंची। जहां नगर में ताल नाका विधायक राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहीं मुस्लिम राष्ट्र मंच के सैय्यद अमजद अली के नेतृत्व में कावडय़ात्रा का स्वागत किया गया। आतिशबाजी के साथ किया भाजपा नगर मंडल ने किया स्वागत – 
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर में आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों से नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल, सोनू यादव, अभय कोठारी, नंदकिशोर महावार, अजय सिंह भाटी, मुकेश प्रजापत, शिखर धारीवाल, प्रमोद रावल, रजत सोनी, शिवेंद्र माथुर, अनिल मोदी, सुरेश चोरडय़िा, राजेश धाकड, चंद्रप्रकाश सोलंकी, शरद डूंगरवाल, पंकज कांठेड़, कालू कदम, संदीप रांका, सुभाष टुकडय़िां, दशरथ कसानिया, समरथ साहू, वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष बबलू पटेल, अब्दुल हकीम, तेजुब हुसैन, अकरम कबाड़ी, बाबूलाल मईड़ा, यश सकलेचा, मनीष ऊंठवाल, आसिफ मिर्जा, मनोहर पांचाल आदि द्वारा स्वागत किया। जीनियस पब्लिक स्कूल पर हुआ रात्रि विश्राम –
जागनाथ महादेव मंदिर में महा आरती के पश्चात नगर भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम के लिए जीनियस स्कूल पहुंची यहां से यात्रा सुबह केदारेश्वर महादेव सैलाना की ओर प्रस्थान करेगी। विशाल कांवड़ यात्रा तोप, मशालो और गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमे महादेव की हाथी पर सवारी आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत पुष्प वर्षा से हुआ जिससे पूरे शहर का वातावरण धर्ममय हो गया। रविवार को पुन: सुबह इंदिरा कॉलोनी से यात्रा प्रारंभ हुई। स्टेशन चोराहा, चौपाटी रोड़, चौपाटी चौराहा से पिपलौदा होकर पिपलौदा की और रवाना हुई।

Post Views: 326
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : पनीर, दही और बटर के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

August 23, 2026

डिविजन स्तर पर दम दिखाएंगे जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में चयन

August 22, 2026

बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक, पेंटिंग देख बोले — शाबाश !

August 21, 2026
Don't Miss
धर्म

उज्जैन से जावरा डाक कावड़ 5 घंटे 55 मिनट में पूरी, बाबा जागनाथ का शिप्रा जल से हुआ अभिषेक

By EditorAugust 23, 2026

– प्रात: 6.45 बजे रामघाट से शुरू हुई डाक कावड़, दोपहर 12.40 बजे शंकर मंदिर…

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : पनीर, दही और बटर के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

August 23, 2026

रतलाम पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा : जावरा के दो शिक्षक और एक छात्र की डूबने से मौत

August 23, 2026

डिविजन स्तर पर दम दिखाएंगे जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में चयन

August 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

उज्जैन से जावरा डाक कावड़ 5 घंटे 55 मिनट में पूरी, बाबा जागनाथ का शिप्रा जल से हुआ अभिषेक

August 23, 2026

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : पनीर, दही और बटर के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

August 23, 2026

रतलाम पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा : जावरा के दो शिक्षक और एक छात्र की डूबने से मौत

August 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.