– चातुमार्स समिति अध्यक्ष का किया बहुमान
जावरा। जैन मंदिर पीपली बाजार की धन्य धरा पर चल रहे आत्म शुद्धि चातुमार्स पर्व को निश्रा प्रदान कर रहे मुनिराज श्री चंद्रयशविजयजी मसा, मुनिराज जिनभद्र विजयजी मसा की आज्ञा से विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। चल समारोह वरघोड़ा संतोष, राहुल छाजेड परिवार कानवन वालों के निवास पूनम विहार से प्रारंभ हुआ जो ग्रंथो को साथ लेकर प्रमुख मार्गो से होते हुए जैन मंदिर पहुंचा। धर्म बिंदु ग्रंथ वोहराने का लाभ स्व. सुजानमल-सोहनबाई मेहता की स्मृति में राजेश कुमार, मंगलेश कुमार, सार्थक मेहता परिवार ने लिया। श्री उदयमान वीरमान चरित्र ग्रंथ वोहराने का लाभ संतोष, राहुल छाजेड़ परिवार कानवन वालो ने तथा ग्रंथो की अष्टप्रकारी पूजा का लाभ संघमाता रोशनबाई-जीतमल लुक्कड परिवार ने लिया। ग्रंथो की वाकषेप पूजा का लाभ मनीष नवलक्खा परिवार ने लिया। मंदिरजी में मुनिराज ने तप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मोक्ष गति की और अग्रसर होने के लिए त्याग, तपस्या और ध्यान को जीवन में अंगीकार करके ही हम अपने जीवन को सफल कर सकते है।
इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड, सहमंत्री राजेश वरमेचा, कोषाध्यक्ष विनोद वरमेचा, चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचंद चपडोद, मंत्री पारस ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष अभय चौपडा, सुभाष डूंगरवाल, भंवरलाल खेमसरा, सुरेश लुक्कड, प्रकाश चोरडिय़ा, राजेंद्र राठोड, सुरेन्द्र सुराना, लाला ओरा, विशाल ओरा, मंगलेश मेहता, संजय आंचलिया सहित अन्य गुरुभक्त उपस्थित रहे। उक्त जानकरी प्रचार संयोजक शिखर धारीवाल व विरेंद्र सेठिया ने दी।
इन्होने लिया लाभ –
लाभार्थी परिवारों का बहुमान करने का लाभ धरमचंद, अनिल कुमार, राहुल कुमार, पियूष चपडोद परिवार ने लिया। इस मौके पर संघ पदाधिकारियों ने धरमचंद चपडोद का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। ग्रंथो को अक्षत पुष्प से वदाने का लाभ रमणीक, रतनलाल कांकरिया परिवार ने लिया। घर-घर गुंजेगा भक्तांबर स्त्रोत कल भंवरलाल आंचलिया के निवास पर होगा। जिसका लाभ आंचलिया परिवार ने लिया। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

