जावरा। शिक्षको के अथक प्रयास और शिक्षणार्थियो के समर्पित अध्ययन के परिणामस्वरूप स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल ने अपनी सफलता के नएआयाम और ऐतिहासिक स्थान बनाया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं और छात्र12वीं के वार्षिक परिणाम घोषित हुए, जिसमे स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल जावरा का वार्षिक परिणाम कक्षा दसवीं में 100 प्रतिशत तथा कक्षा 12 वीं में 85 प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय डायरेक्ट दिशा कोठारी, प्राचार्य शेफाली ओझा व विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
दसवीं में पूनम श्रीवास्तव ने पाया प्रथम स्थान –
विद्यालय संचालक दिशा कोठारी ने बताया कि सीबीएसई की कक्षा 10 वीं में विद्यालय की पूनम पिता अजय श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं बड़ायला माताजी की कार्तिका पिता लोकेश पाटीदार ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा बडायला माताजी के ही पीयूष पिता मुकेश पाटीदार ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं।
बारहवी का परिणाम रहा 85 प्रतिशत –
कोठारी ने बताया कि दसवी के साथ ही सीबीएसई की कक्षा 12 का परिणाम भी 85 प्रतिशत रहा। जिसमें गणित संकाय में विद्यालय के धु्रव पिता अजय श्रीवास्तव ने 70 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय में चंद्रिका पिता तरुण शर्मा ने 75 प्रतिशत अंक, वाणिज्य संकाय में कनीज फातिमा पिता मुजम्मिल रजा ने 78 प्रतिशत अंक, तथा कला संकाय में बडायला माताजी की गिरिजा पिता बालमुकुद बतोडिय़ा ने 80 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

