– पीपली बाजार स्थित ओसवाल जैन पंचायती नोहरा पर समाजजनों ने किया ध्वजारोहण
जावरा। श्री सयुक्त जैन महावीर जयन्ती उत्सव समिति के तत्वावधान मे भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को प्रात: 10.30 बजे ओसवाल जैन पंचायती नोहरा पीपली बाजार पर झण्डा वंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नवीन चंद्र सखलेचा ने ध्वज फहराया।
महासचिव अभय कोठारी, उपाध्यक्ष धरमचन्द्र चपड़ोद, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, पुखराज पटवा, सुभाष दुकडिय़ा, सहसचिव शिखरचंद धारीवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड ,चल समारोह संयोजक संदीप रांका, प्रभात फेरी संयोजक सुभाष डुंगरवाल, अतुल मेहता, पारसमल बरडिय़ा, अजीत चत्तर, जितेंद्र डोषी, संजय तलेसरा, संजय चपडोद, दिलीप पगारिया, पुखराज चत्तर, सुरजमल संघवी, राजेन्द्र सेठिया, सुरेन्द्र कवर सा, पारस ओरा, लवलि सेठिया, संदीप विनायका आदि उपस्थित थे। आभार कार्यक्रम संयोजक रवि दुग्गड ने माना।


