– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने पहुंचकर समाजजनों को नवकारसी परोसी
जावरा। जैन धर्म एक विचार धारा है जिसमे हर प्रत्येक बात का अपना एक महत्व होता है, जैसे की चार्तुमास एक धर्म की ऐसी व्यवस्था है, जिसमे चार माह के चार्तुमास में साधु साध्वी भगवन्त एक स्थान पर धर्म आराधना करते है और जन जन तक भगवान महावीर की वाणी को संदेश को व्याख्यान के माध्यम से सुनाते है एवं आत्मसार्थ कराकर आत्म कल्याण का मार्ग बताते हैं, फिर कार्तिक पूनम को चातुर्मास समापन पर धर्म स्थान से विहार करते हैं इसी तारतम्य में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्धारा प्रति वर्ष श्री आदिनाथ जैन मन्दिर रोजाना पर सकल जैन श्री संघ की नवकारसी का आयोजन रखा गया।
विधायक डॉ पाण्डेय ने की सहभागिता –
जेएसजी मैत्री द्वारा आयोजित नवकारसी में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने सकल जैन समाज के साथ आयोजन में अपनी सहभागीता की एवं आयोजन के दोरान रोजाना जैन मन्दिर पर दर्शन वंदन किये एवम सुंदर आयोजन के लिए ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल,जैन सोश्यल ग्रुप प्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष संदीप रांका, पूर्व अध्यक्ष पंकज काँठेड, अध्यक्ष आलोक बरैया एवम् सभी ग्रुप के सदस्यों को साधुवाद दिया।
बीते 11 वर्षो से जेएसजी मैत्री कर रहा आयोजन –
जेएसजी जावरा मैत्री पिछले 11 वर्षो से लगातार उक्त आयोजन ग्राम रोजाना पर कर रहा है। इस दोरान आयोजन व्यवस्था में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के पूर्वांध्यक्ष आशीष पोखरना, राजीव लुक्कड, सचिव सचिव अर्पल कोचट्टा, कोषाध्यक्ष पीयूष काँठेड, अजय पटवा, मनीष मेहता, राहुल मेहता, संदीप तलेरा, शशंक मेहता, आशीष चत्तर, मनीष धारीवाल, संदीप दसेड़ा, शरद डूंगरवाल, संदीप जैन, राजेश हिंगड़, पुखराज सुराणा, संदीप श्रीमाल, राजीव लुहाडिय़ा, मनीष पोखरना, डॉ. सुमीत ललवानी, डॉ. ऋषि मेहता, विभोर जैन, पंकज जैन, लोकेश कांठेड, राजेश पोखरना, सौरभ पगारिया, अजय कांठेड, संतोष तलेसरा, दीपक मेहता आदि उपस्थित थे।


