• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन

October 15, 2026

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026

जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें

October 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 15
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन
जावरा

जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन

EditorBy EditorOctober 15, 2026Updated:October 15, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– कान की गांठ निकाली और चार वर्षीय बच्ची की टंग टाई का किया ऑपरेशन
जावरा। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। सिविल हॉस्पिटल जावरा में नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी स्पेशलिस्ट) की पदस्थापना के बाद क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। बीते एक माह में विशेषज्ञ चिकित्सक ने 476 ईएनटी मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया, वहीं दो मरीजों की सफल सर्जरी भी की गई।
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेंद्र दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. किरण वाडिवा के मार्गदर्शन तथा सिविल हॉस्पिटल जावरा के प्रभारी डॉ. दीपक पालडय़िा के निर्देशन में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अदिति भावसार द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
एक साल से कान की गांठ से परेशान मरीज को मिली राहत –
सिविल हॉस्पिटल में किए गए ऑपरेशन के दौरान जावरा के मंशापूर्ण रोड निवासी 50 वर्षीय भेरूलाल कानाजी के कान के निचले हिस्से में बनी गांठ को सर्जरी के माध्यम से निकाला गया। मरीज पिछले एक साल से इस समस्या से परेशान थे। सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें राहत मिली।चार वर्षीय बच्ची की टंग टाई का सफल ऑपरेशन –
दूसरे मामले में जावरा निवासी चार वर्षीय बच्ची कनीज की टंग टाई (जीभ के नीचे की झिल्ली का अधिक कसा होना) की समस्या का सफल ऑपरेशन किया गया। इस समस्या के कारण बच्ची की जीभ बाहर निकालने में परेशानी होती थी और बोलने में भी दिक्कत आ रही थी। डॉ. अदिति भावसार ने सर्जरी कर बच्ची का उपचार किया।
एक माह में 476 मरीजों को मिला उपचार –
ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति से नाक, कान एवं गले से संबंधित बीमारियों के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल रही है। एक माह में 476 मरीजों का उपचार और दो सफल सर्जरी अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऑपरेशन के दौरान डॉ. अतुल मंडवारिया, डॉ. फैजान उस्मानी, डॉ. राज कपूर डांगी, डॉ. परनिका अग्रवाल, डॉ. नजरेगुल शिरीन, भरत बीड़वान, मनोहर राजपूत एवं अनिल बैरागी भी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों एवं आमजन ने सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों की टीम को बधाई देते हुए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय तथा राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post Views: 3
#civil hospital jaora #Health news #jaora news today #MLADrrajendrapandey
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026

जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें

October 15, 2026

जावरा में वन विभाग का एक्शन! अवैध लकड़ी से भरे दो वाहन जब्त, तीन लोग पकड़े गए

October 14, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन

By EditorOctober 15, 2026

– कान की गांठ निकाली और चार वर्षीय बच्ची की टंग टाई का किया ऑपरेशन…

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026

जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें

October 15, 2026

रतलाम सर्किल जेल में हड़कंप : डबल मर्डर के विचाराधीन आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, मेडिकल कॉलेज रेफर

October 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन

October 15, 2026

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026

जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें

October 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.