• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन

October 15, 2026

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026

जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें

October 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 15
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें
जावरा

जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें

EditorBy EditorOctober 15, 2026Updated:October 15, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर के शतरंज खिलाड़ी और हृश्वश्वञ्ज उत्तीर्ण छात्रा का अभिनंदन
– नवरात्रि महोत्सव में रोज नई थीम पर हो रही आकर्षक प्रस्तुतियां
जावरा। शहर के पिपलौदा रोड़ स्थित पटेल कॉलोनी, बड़ा बगीचा में माँ नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन नई-नई थीम पर गरबा प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। आकर्षक वेशभूषा, अनूठी थीम और शानदार प्रस्तुतियों से उत्सव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना हुआ है। इसी क्रम में राजपूतानी थीम पर तलवारों के साथ बालिकाओं की गरबा प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बालिकाओं की इस प्रस्तुति में राजपूतानी परंपरा, शौर्य और सांस्कृतिक गौरव की झलक देखने को मिली।
सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान, प्रतिभाओं का अभिनंदन –
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हमीर सिंह राठौर, डॉ. वी.के. सिंह, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भेरूलाल पाटीदार, सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी बलवंत सिंह राठौर, नारकोटिक्स अधिकारी आशुतोष झा तथा रॉयल कलेक्शन एवं साफा हाउस, मामटखेड़ा के संचालक नेपाल सिंह पंवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय सेना में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए जवान भंवरसिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, हीरादास बैरागी एवं कुंदन देवड़ा का अतिथियों ने माताजी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। देश की सेवा करने वाले सैनिकों के सम्मान के माध्यम से उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वहीं, कॉलोनी के अभयजीत सिंह डोडिया को शतरंज में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने तथा लेखनी मुजाल्दे को हृश्वश्वञ्ज परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने दोनों प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया।
राजपूतानी थीम से प्रभावित होकर 40 बालिकाओं को भेंट की तलवारें –
नवरात्रि महोत्सव में राजपूतानी थीम पर तलवारों के साथ बालिकाओं की शानदार गरबा प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रस्तुति से प्रभावित होकर रॉयल कलेक्शन एवं साफा हाउस, मामटखेड़ा के संचालक नेपाल सिंह पंवार ने बालिकाओं को 40 तलवारें नि:शुल्क भेंट कीं। इस पहल से बालिकाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन में राजपूतानी परंपरा की झलक और भी खास बन गई। इसी क्रम में कॉलोनी के समाजसेवी एवं खसखस व्यापारी अम्बरीष तलाटी ने प्रत्येक बालिका को 101 रुपए की सहयोग राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन के दौरान बालिकाओं की प्रस्तुति और उन्हें मिले प्रोत्साहन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी रहे उपस्थित –
कार्यक्रम में माँ नवदुर्गा उत्सव समिति के कलम सिंह सिसोदिया, संरक्षक राजपाल सिंह डोडिया, सुधीर पंवार, दुर्गासिंह डोडिया, हिम्मतसिंह डोडिया, भगीरथ मालवीय, केवल सिंह राठौर, इंदर सिंह भयडिय़ा, बिंदु सिंह अलावा, बलवंत सिंह राठौर, अंकित विजियावत, पुष्पेंद्र शिकारी, अशोक कुमार मुजाल्दे, नवीन पालीवाल, सरदार सिंह बघेल, अनिल जोशी, एस.के. सिंह, प्रेमसिंह सोलंकी, नटवरसिंह पंवार, जगदीश सोलंकी, अमित पटेल, पूनम सिंह अचाले एवं दीपक चाहवाण सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी महिला-पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने गरबा प्रस्तुतियों का आनंद लिया और नवरात्रि महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समिति द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर आयोजित की जा रही प्रस्तुतियां उत्सव को विशेष पहचान दे रही हैं। उपरोक्त जानकारी माँ नवदुर्गा उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह तोमर ने दी।

Post Views: 10
#garba #jaora news today #navratri #Patel colony
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन

October 15, 2026

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026

जावरा में वन विभाग का एक्शन! अवैध लकड़ी से भरे दो वाहन जब्त, तीन लोग पकड़े गए

October 14, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन

By EditorOctober 15, 2026

– कान की गांठ निकाली और चार वर्षीय बच्ची की टंग टाई का किया ऑपरेशन…

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026

जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें

October 15, 2026

रतलाम सर्किल जेल में हड़कंप : डबल मर्डर के विचाराधीन आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, मेडिकल कॉलेज रेफर

October 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा सिविल हॉस्पिटल में एक माह में 476 ईएनटी मरीजों का उपचार, दो सफल ऑपरेशन

October 15, 2026

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026

जावरा की पटेल कॉलोनी में राजपूतानी थीम पर हुआ गरबा, 40 बालिकाओं को मिलीं नि:शुल्क तलवारें

October 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.