– महाआरती के बाद हुआ भंडारे का आयोजन
जावरा। शहर के खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर की 30 वीं वर्षगांठ का दो दिवसीय महोत्सव शनिवार को महाआरती व भंडारे के साथ पूर्ण हुआ। प्रात: 8 बजे अभिषेक के बाद हवन हुआ। स्व. कल्याणमल अग्रवाल परिवार , स्व इंदरमल दसेडा परिवार लाभार्थी रहे। साईं बाबा मंदिर की ध्वजा के लाभार्थी निलेश,कमलेश, शुभम, अरीन टुकडिय़ा परिवार रहा। श्री महालक्ष्मी मंदिर की ध्वजा का लाभ स्व.कल्यानमल अग्रवाल परिवार ने लिया। महाआरती के लाभार्थी स्व. हीरालाल, पन्नालाल, माणकलाल की पुण्य स्मृति में समाज रत्न मोतीलाल, मनीष कुमार चपरोद परिवार रहे। महाआरती के बाद 6 हजार से अधिक श्रृद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंडी परिवार के सभी व्यापारियों, तुलावटियों, हम्मालों, मंडी अधिकारियों व ट्रॉली संगठन ने सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं उमा सिसोदिया, अनोखीलाल पोरवाल, जगदीश बामनिया, सुरेश कुशवाहा, कुंदनमल श्री श्रीमाल का बहुमान ट्रस्ट मंडल ने किया। संचालन सुभाष टुकडिय़िां एवं वीरेंद्र सिसोदिया (केवी) ने किया। पंडित श्री रविंद्र उपाध्याय एवं गोपाल कृष्ण ठाकुर ने हवन पूजन प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा, अजीत चतर, सुरेश चौरडिय़ा, मदनलाल पोरवाल, शांतिलाल दसेड़ा, राजेन्द्र अग्रवाल, सुभाष टुकडिया, कनक मामा, मोहन चावला, प्रकाश चौरडिया, दिलीप पगारिया, सुनील चौरडिय़ा, संजय सेठिया टीटू, शरद दुग्गड, राजेश चतर, प्रवीण बरमेचा, अभय धारीवाल, राजेश लोढा, सुनील छाजेड़, ज्ञानचंद चतर, सुमित दसेड़ा, सुधीर सेठिया, गोविंद अरोड़ा, संदीप श्री श्रीमाल आदि उपस्थित रहे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

