– 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को विद्यालय प्रदान करेगा 5 हजार की छात्रवृत्ति
जावरा। कौन कहता है कि आसमा में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। कवि दुष्यंत कुमार की उक्त पंक्तियों को आज विद्यार्थियों ने सार्थक कर दिखाया।
स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल जावरा में शुक्रवार को सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में नगर और विद्यालय में प्रथम आने वाले तथा उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने अपने उद्गार में बताया कि हम विगत 34 वर्षों से उच्च और आधुनिक शिक्षा दे रहे है। हमने सदैव से ही उच्चस्तरीय विद्यार्थियों को तैयार किया है जो अपने माता पिता, विद्यालय और देश का नाम रोशन करे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी मेहनत और अनुशासन से विद्यालय के विद्यार्थियों का नाम जावरा मैं रोशन किया। इस वर्ष हमने कक्षा 10 वी और 12 वी के सभी संकाय में नगर में प्रथम विद्यार्थी जावरा को दिए है और यह हमारी शिक्षण यात्रा का आग़ाज़ है। विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले को सम्मानित किया गया।
संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि हमारी घोषणा के अनुसार 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाने वाले को विद्यालय रुपए 5000 की छात्रवृति प्रदान करेगा और वैसा ही हमने किया और आगे भी हम इसी राह पर पर अडिगता से चलते रहेंगे। पालकों की और से राहुल चपड़ोद ने विद्यालय परिवार को बधाई दी और गोवर्धन दायम ने भी संस्था को भी बधाई और सभी विद्यार्थियों को जिन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए, वे निराश न हो केवल अपने 100 प्रतिशत देने का प्रयास करे फल की आकांक्षा नहीं रखे वो आपको स्वत ही प्राप्त हो जाएगा। खेमचंद अरोड़ा ने अपने पाल्य की सफलता के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों की और से विदित जैन,भूमि जैन, ऋषि चपड़ोद, वीरती संचेती और आदित्य अरोरा ने अपनी सफलता के लिए माता पिता और विद्यालय को श्रेय दिया। कार्यक्रम का संचालन वैभव चपड़ोद ने किया और आभार संस्था के उप प्राचार्य शालीन जोशी ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

