– सर्व हिन्दु समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जावरा। जम्मु कश्मीर के पहलगांव में पर्यटकों पर आंतकवादियों किए गए कायराना हमले के विरोध में देश भर में जारी प्रदर्शन की कड़ी में गुरुवार को जावरा शहर में सर्व हिन्दु समाज द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई, साथ ही आतंकवाद का पूतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के चलते सर्व हिन्दु समाज के आव्हान पर सुबह से लेकर दोपहर करीब 12 बजे तक बाजार बंद रहा। इक्का दुकाने की खुली रही, दोपहर में ज्ञापन के बाद बाजार खुला।
पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में सर्व हिन्दु समाज के आव्हान पर सुबह से ही जावरा शहर के चौपाटी क्षैत्र से लेकर बाजार की अधिकांश दुकाने बंद रही। हिन्दु समाज के लोग सुबह 10 बजे पहले से ही श्री जागनाथ महादेव मंदिर पूल बाजार पर एकत्रित होने लगे। करीब पौने 11 बजे महादेव मंदिर पर एकत्रित सर्व हिन्दु समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए जन आक्रोश रैली निकाली, जो पूल बाजार से भडभुंजा चौक, चुड़ी बाजार, जवाहर पथ, हंगामा 88 चौराहे से घंटाघर चौराहे पर पहुंची।
चौराहे पर लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे –
सर्व हिन्दु समाज की जन अक्रोश रैली घंटाघर चौराहे पर पहुंची, जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद …. सुअर की औलादों को गोली मारो सालों को जैसे नारे लगाए। जन आक्रोश रैली में तिरंगे साथ भगवा ध्वज लेकर सर्व हिन्दु समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने अपने अपने विचार रखते हुए आंतकवादियों द्वारा की गई इस कारयाना करतूत की जमकर निंदा की। जिसके बाद चौराहे पर आतंकवाद के पूतले का दहन किया गया।
सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन –
घटना के विरोध में सर्व हिन्दु समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार संदीप इवने को शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की उपस्थिति में सौंपा। जिसमें मुख्य रुप से जम्मू-कश्मीर में व्याप्त असुरक्षा और आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वहां तत्काल राष्ट्रनपति शासन लागू करने, पीडि़तों के परिजनों को समुचित मुआवज़ा और संरक्षण प्रदान करने। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा देने, आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए हिंदू तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष बलों की स्थायी तैनाती करने की मांग करते हुए देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से तुरंत संज्ञान लेकर इस्लामिक आतंकवाद एवं पूरे देश भर में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

