जावरा। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् की जावरा शाखा ने भीषण गर्मी में मूक पक्षियों हेतु पीने के पानी के लिए विभिन्न दानदाताओं केसहयोग से करीब 201 मिट्टी के संकोरे वितरित किए। स्टेशन चौराहा स्थित बालाजी मंदिर पर संकोरे वितरण कार्यक्रम हुआ। संकोरा वितरण से पहले भाविप अध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर के नेतृत्व में सामूहिक श्री हनुमान चालिसा पाठ किया गया। सचिव दिनेश सुराणा (एक्टिव) ने बताया कि संकोरा वितरण में संस्था को भूपेंद्र डांगी, लाखन आंजना, देवेंद्र गोखरू, अमित वोहरा, कपिल पटेल, सुनील पोरवाल (लसूडिय़ा), भारती देवी अरोड़ा, समन्वय पाटीदार, श्याम पाटीदार, नीलेश गोयल, निलेश जोशी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष यश जैन, मनोज अग्रवाल, प्रांतीय प्रभारी शेखर नाहर, मनोज पांचाल, संजय उपाध्याय, वैभव रांका, लोकेश पंड्या, प्रियांशु अग्रवाल, राज राठौड़, सुनील पोखरना, दिनेश भावसार, दिनेश सिसोदिया, सौरभ गुप्ता, सुधीर शर्मा, श्रीकांत शिवहरे, श्याम पाटीदार, गिरिराज उपाध्याय, मनीष त्रिवेदी, कुलजीत गुर, जगदीश उपमन्यु ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया, संचालन सचिव दिनेश सुराना ने किया। आभार कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग ने माना।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

