– पिता खेत पर खड़ा करके गए थे, बेटे ने चालु कर चला दिया
जावरा। रिंगनोद थाना क्षैत्र में शनिवार को सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव गोठड़ा के एक 12 साल के बच्चे ने ट्रेक्टर को चलाया, लेकिन ट्रेक्टर कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रेक्टर एक बिजली पोल से टकराकर पलटी खा गया। जिससे बच्चा उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता खेत पर ट्रेक्टर खड़ा कर काम से गए थे, चाबी बाक्स में थी, जिसे बच्चें ने निकालकर ट्रेक्टर चालु कर लिया।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बलराम पिता गोविंदसिंह (12) निवासी गोठड़ा हैं। घटना शनिवार सुबह 11.30 बजे की हैं, जिसमें बलराम के पिता खेत पर ट्रैक्टर खड़ा करके किसी काम से गए थे। ट्रैक्टर की चॉबी ट्रैक्टर के बॉक्स में रखी थी। कुछ देर बाद बलराम ने चॉबी निकालकर ट्रैक्टर चलाया। ट्रैक्टर चलाते हुए वह रिंगनोद की तरफ होते हुए गांव गोठड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में रोड किनारे टैक्टर असंतुलित हो गया। जिससे उसका बैलेंस बिगड़ा और वह ट्रेक्टर कंट्रोल नहीं कर पाया। ट्रेक्टर बिजली के खंबे से टकराते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली सहित राधेश्याम गायरी के खेत में पलटी खा गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बलराम उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेक्टर पलटते ही दौड़ राहगीर –
ट्रैक्टर पलटने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर खेत की तरफ दौड़े। जैसे-तैसे बच्चे को निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रिंगनो पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई रूघनाथसिंह मईड़ा ने पंचनामा बनाकर शव पीएम के लिए जावरा अस्पताल भेजा। दोपहर में पीएम कर शव परिजनों को सौंपा। घटना के बाद घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। एसआई मईड़ा ने बताया कि मर्ग कायम किया है। जांच की जा रही हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

