– अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में हुआ मनोनयन
जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश की जावरा तहसील के जावरा नगर अध्यक्ष (युवा) के पद पर अजयसिंह कछावा ठिकाना रिंगनोद हालमुकाम जावरा को मनोनीत किया हैं। मनोनयन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमारसिंह सिकरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरुसिंह चौहान, राष्ट्रीय मंत्री डॉ हमीरसिंह राठौर की सहमति से जावरा तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान की अनुशंसा पर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशपालसिंह सिसौदिया ने किया हैं।
कछावा के मनोनयन पर महासभा प्रदेश मंत्री प्रदीपसिंह झाला, महिला तहसील अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार, क्षत्रिय महासभा जावरा सचिव जितेन्द्रसिंह राठौर, विक्रमसिंह सोलंकी, नेपालसिंह डोडिया, माखनसिंह अयाना, बहादुरसिंह सोगनरा, हरिसिंह चौहान, वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, महेन्द्रसिंह बामनखेड़ी, हनुमंतसिंह चन्द्रावत, गजराजसिंह राठौर तालिदाना, दादु बना तालिदाना, दिलीपसिंह कछावा, दीपेन्द्रसिंह धतुरिया, विजयपालसिंह चन्द्रावत, धर्मेन्द्रसिंह सिसौदिया, सोमेन्द्रसिंह सिसौदिया, महेन्द्रसिंह खिंची, आनंदपालसिंह चौहान, अरविन्दसिंह चौहान, भूपेन्द्रसिंह सोलंकी, भारतसिंह भाटी, राकेशसिंह राठौर, भूपेन्द्रसिंह चौहान, श्यामसिंह चौहान, खुमानसिंह कछावा, भेरुसिंह कछावा, चेतनसिंह देवड़ा आदि हर्ष व्यक्त किया हैं।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

