– श्रीसंघ अध्यक्ष चत्तर बोले – भीषण गर्मी में जल सेवा सबसे बड़ा परोपकार
– जेएसजी जावरा मैत्री ने धारीवाल परिवार के सौजन्य से किया आरओ वाटर शीतल जल मंदिर का शुभारंभ
जावरा। सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता करनें वाला व्यक्ति अपनें कर्तव्य के प्रति सजगता पूर्वक कार्य करतें हुए प्राणी मात्र की सेवा के लिए कृत संकल्पित रहता है, हमें सदा ही कुछ ना कुछ परोपकारी कार्य करते रहना चहिये इस भीषण गर्मी में जहाँ प्राणी मात्र को शीतल जल की आवश्यकता होती हैँ ऐसे में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा धारीवाल परिवार के सौजन्य से आरो वाटर मैत्री शीतल जल मन्दिर का शुभारम्भ वंदनीय हैं, अभिनन्दनीय हैं।
यह बात त्रिस्तुतिक श्री संघ अध्यक्ष अजीत चत्तर ने जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा जवाहर पथ में मैत्री शीतल जल मन्दिर प्याऊ के उद्धघाटन अवसर पर कहें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहां की ना कभी सतयुग होता हैं ना कभी कलयुग हमेशा कर युग होता हैं अर्थात आप जैसा करते हैं वो ही लौटकर वापस आता हैं। अब हम प्यासे को पानी पिलाते हैं तो वो तृप्त हो जाता हैं। इसलिए मानव को सदा जल सेवा करते रहना चहिये। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप्स मध्यप्रदेश रीजन चेयरमेन ने कहा की जेएसजी प्रदेश रीजन के नवसृजन के तहत आज जेएसजी जावरा मैत्री द्वारा प्याऊ का शुभारम्भ पुनीत सेवा कार्य हैं। इसके लिए लाभार्थी परिवार व मैत्री के सभी साथियों को साधुवाद।
धारीवाल परिवार के सौजन्य से लगी प्याऊ –
स्वागत भाषण जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री अध्यक्ष राजेश पोखरना ने दिया। मैत्री सचिव शशांक मेहता व प्रचार सचिव मनीष मेहता ने बताया की समाज गौरव स्व. कन्हैयालाल धारीवाल, स्व. कमलाबाई धारीवाल, स्व. सरदारमल धारीवाल व स्व.कुसुमदेवी धारीवाल की स्मृति में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा धारीवाल परिवार के सौजन्य से प्याऊ का शुभारम्भ जवाहर पथ पर किया गया। इस अवसर पर जेएसजी मैत्री के संस्थापक अनिल धारीवाल, अध्यक्ष राजेश पोखरना, पंकज कांठेड, आलोक बरैया, दीपक मेहता, संदीप दसेड़ा, शशांक मेहता, अजय पटवा, आशीष चत्तर, राहुल ओस्तवाल, रितेश भटेवरा, विशाल बरैया, राजीव लुहाडिय़ा, संजय पटवा, आलोक कांकरिया, लविश ओस्तवाल, शेखर मांडोत, गौरव धोका, आशीष चपड़ोद, राहुल छाजेड आदि उपस्थित थे। संचालन व आभार अर्पल कोचट्टा ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

