– सुबह गौशाला पर गायों को खिलाया हरा चारा
– मुस्लिम राष्ट्र मंच ने अन्नक्षैत्र पर कराया असहायोंं को भोजन
– सांसद सुधीर गुप्ता ने भी दी बधाई
जावरा। समाजसेवी तथा श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी का जन्मदिन सोमवार को उनके समर्थकों द्वारा सेवा पर्व के रुप में मनाया। रात को सांसद सुधीर गुप्ता ने चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी, तो सुबह खाचरौद नाका स्थित जीवदया सोसायटी गौशाला पर गायों को हरा चारा तथा फ्रुट खिलाकर गौ सेवा की।
मुस्लिम राष्ट्र मंच ने कराया भोजन –
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्र मंच ने रावण द्वार स्थित अन्नक्षैत्र पर असहायों को भोजन करवाया। वहीं दिन भर चौधरी के कार्यालय पर समर्थकों और मित्रों का आना जाना लगा रहा। सभी ने चौधरी को पुष्पमालाए पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

