जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में दो दिवसीय मुस्कान कार्यक्रम का प्रशिक्षण सम्पन्न, एम पी गवर्नमेंट द्वारा नवजात शिशु एवं बाल मृत्यु दर कम करने के हेतु शिशु स्वास्थ संस्थाओं में गुणवत्ता सुधार करने के लिए मुस्कान कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा हैं, मुस्कान प्रशिक्षण कार्यक्रम के जिला मास्टर ट्रेनर डॉ ए.पी.सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय रतलाम एवं भारती गहलोत मास्टर ट्रेनर रतलाम ने प्रतिभागियों को ट्रेनिंग देते हुए बताया कि इस योजना का मकसद 14 साल तक के बच्चों की सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करना है तथा नवजात शिशुओं और बच्चों की बीमारी और मृत्यु की दर को कम करना है, बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बेहतर बनाना हंै।
एन.आर.सी, एन.बी.एस.यू. एवं डिलेवरी पॉइंट पर गुणवत्ता पूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराना है, आवश्यक संसाधन जैसे साइन बोर्ड, वेट मशीन, वॉर्मर, ब्रेस्ट फीडिंग रुम, पीडियाट्रिक चेंबर आदि अनिवार्य रूप से होना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से स्लाइड्स के जरिये जानकारी दी गई, तथा पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन डा घनश्याम पाटीदार ने दिया, इस दौरान पीडियाट्रिक वार्ड, एनबीएसयू का असेसमेंट भी जिले के मास्टर ट्रेनर डॉ ए.पी. सिंह एवं भारती गहलोत द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा दीपक पालडिय़ा, डा घनश्याम पाटीदार, डा पूजा सोलंकी, डा दिनेश कन्नौजे, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, रामनिवास पाटीदार, खेरुनिशा खान, अनीता जोशी एवं नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थी। जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

