– आक्यादेह रोड़ पर अज्ञात वाहन से टकराई बाईक, मौके पर हो गई मौत
जावरा। पिपलौदा रोड़ से आक्यादेह मार्ग पर शुक्रवार की शाम को एक सड़क हादसे में सिटी थाना जावरा के नगर सुरक्षा समिति सदस्य की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार शहर थाना जावरा की नगर सुरक्षा समिति के सदस्य गोपाल हाड़ा अपनी मोटर साईकल एमपी 43डीडब्ल्यू 2215 से आक्यादेह की और से आ रहे थे, इसी बीच बीएड कॉलेज से कुछ ही दुरी पर उनकी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर औद्योगिक क्षैत्र थाना पर पदस्थ अभिजीतसिंह तौमर मौके पर पहुंचे और उन्है हाड़ा के शव को ऐम्बूलेंस की मदद से जावरा के सिविल हास्पीटल पहुंचाया और सड़क पर रखी मृतक की बाईक को हटाकर रास्ता चालु करवाया। औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी व्हीडी जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर एसआई भगवानसिंह को भेजा हैं। परिजनों को सूचना दी गई हैं, परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

