– श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ का होली मिलन समारोह में किया कलमकारों का सम्मान
जावरा। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ की गतिविधियां निश्चित रूप से सराहनीय हैं, यह संस्था स्वधर्मी भाई बहनों के लिए निरंतर कई वर्षों से उन्हें प्रत्येक माह बिना किसी प्रचार प्रसार के किराना सामग्री उपलब्ध करवा रही हैं। निश्चित ही यह कार्य अनुमोदनीय है।
उक्त विचार महासंघ की पारिवारिक होली मिलन एवं मैत्री मिलन समारोह में समाजसेवी चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने कहीं, आपने अपनी ओर से भी सहयोग की घोषणा करी, साथ ही विश्वास दिलाया कि भविष्य में आपकी योजना निरंतर चले इसके लिए सदैव आपके साथ चलकर इस योजना का आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेंगे। संस्था के ऊर्जावान अध्यक्ष अभय सुराणा के कुशल नेतृत्व में इनका जो स्लोगन आओ कुछ नया करें और अच्छा करें जिसके अंतर्गत आज का यह रंगारंग होली मिलन समारोह शानदार रहा। भविष्य में जब भी आप मुझे याद करेंगे मे यहां आकर अपने आप को गोरवान्वित महसूस करूंगा।
होली मिलन के इस आयोजन में सभी दंपति एवं एकल सदस्यों को संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा, सचिव अनिल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष नगिन सकलेचा ने गुलाल लगाकर उन सभी को टोपी पहनाई। महिलाएं को भी टोपी पहनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी गई। रेखा सुराना, पुष्पा चपड़ोद आदि ने महिलाओं का गुलाल लगाकर उन्हें भी टोपी पहनाई गई। सदस्यों के मनोरंजन के लिए हास्य चुटकुला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। जिसमें प्रथम चार विजेताओं अशोक चोपड़ा, सुजानमल कोचट्टा, डॉक्टर सीएम मेहता एवं पुष्पा चपड़ोद को पुरस्कार अतिथियों के हाथों दिया गया। निर्णायक अनिल पावेचा रहे। नगर के प्रसिद्ध गीतकार एव साहित्यकार डॉ प्रकाश उपाध्याय ने हास्य व्यंग्य की पिचकारीयां छोड़ी व उपस्थित सभी श्रोताओं का मंत्र मुग्ध कर दिया।
कलमकारों का हुआ सम्मान –
कार्यक्रम में प्रजातंत्र के सजग प्रहरी कलमकार उपस्थित सभी पत्रकारों को भविष्य में उन्हें किसी की नजर ना लगे इसके लिए मिर्ची और गाजर की माला पहनाकर उन्हें शाल ओड़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही सुधा ओस्तवाल व अभय सुराणा ने मालवी भाषा में कविता सुनाई जिसे सभी ने सराहा। प्रारंभ में अतिथियों को कपड़े की माला पहनाकर टोपी पहनाकर उनकी ताजपोशी की गई। इस अवसर पर लकी कपल का पुरस्कार चंदन बाला सुरेश सुराणा ने पाया। संस्था की गतिविधियों की जानकारी एवं स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने दिया। संचालन सचिव अनिल चोपड़ा ने किया। आभार डॉ सी.एम मेहता ने माना।
इनकी रही उपस्थिति –
आयोजन में मंजू डांगी, मधुबाला नाहर, सुशीला तलेरा, लता काठेड़, विजया आंचलिया, कल्पना पावेचा, निर्मला मांडोत, हेमलता मेहता, सुशीला मेहता, ज्योति चपडोद, सुधा चोपड़ा, कुसुमलता औरा, उषा लुनिया, इंदिरा सिसोदिया, शोभा छाजेड़, अनीता खारीवाल, प्रभा पीपाड़ा, सुनीता पोखरना, त्रिशला नांदेचा, कुसुमदेवी चत्तर, अर्चना श्रीमाल, शांता देवी चोरडिय़ा, मंजू विनायका, अनिता खारीवाल, इंदिरा सिसोदिया, उषा लुनिया, उषा चंडालिया, ललिता संघवी, शांता देवी चोरडिय़ा, पान कुंवर पामेचा, उषा चौहान, राजकुमारी सांकला, हंसा जैन आदि महिलाएं एवं बड़ी संख्या में पुरुष सदस्यगण उपस्थित थे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

