– इतिहास में पहली बार वक्फ बोर्ड की निगरानी में हो रहा होली चैहल्लुम
– चिलचिलाती धुप में बेरिकेट्स में बैठे रहे जायरीन,
– देर रात तक चुल क्षैत्र में निरीक्षण करते रहे स्थानीय अधिकारी
जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर होलीका दहन की रात में आयोजीत होने वाले होली चेहल्लुम को लेकर रात में हुसैन टैकरी पर रात में दिखने वाली प्राकृतिक रोशनी की चाह में हजारों जायऱीन खुले आसमान के नीचे गुरुवार को हुसैन टैकरी पर जुटे। होली चैहल्लुम को लेकर चल रहे तीन दिनी आयोजन में दोपहर को लोभान में बड़ी संख्या में ज़ायरीन शामिल हुए। रात में प्राकृतिक रोशनी के साथ ही विशेष लोभान के लिए रात तक जायरीनों का आना जारी रहा। वैसे तो प्रति गुरुवार को हुसैन टैकरी पर काफी भीड़ रहती हैं, लेकिन होली चैहल्लुम भी गुरुवार को पड़ा, जिसके चलते जायरीनों की भीड़ में काफी ईजाफा हो गया। रात में स्थानीय अधिकारी मुस्तैदी के साथ निरीक्षण करते रहे।
हुसैन टैकरी शरीफ पर ऐसी मान्यता है कि जो भी ज़ायरीन चैहल्लुम के दौरान यहां जलने वाली चूल पर से गुजरते है उन्है होलीका दहन के दिन आयोजित होने वाले होली चेहल्लुम में शामिल होना पड़ता है, मान्यता है कि कई बलाए ऐसी है जो प्राकृतिक रोशनी को देखने के बाद भी इंसान को छोड़ती है, ऐसे में हर साल यहां हजारों की तादात में सभी सम्प्रदाय के ज़ायरीन होली चेहल्लुम पर शामिल होते है। रमजान के बावजूद भी इस बार गत वर्ष मुकाबले जायरीनों कीसंख्या में बढ़ोतरी हुई। वहीं गैर मुस्लिम सम्प्रदाय के हजारों लोग इस आयोजन में शामिल हुए।
समुचित व्यवस्थाएं नहीं जुटा पाया वक्फ बोर्ड –
हुसैन टैकरी पर प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन की जिम्मेदारी यहां पदस्थ मुत्तवली और कार्यपालन अधिकारी की होती हैं, बीते तीन सालों से यह व्यवस्था प्रबंध कमेटी संभाल रही थी, लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष बबलु पटेल और कार्यपालन अधिकारी जिल्लुरहमान के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा हैं। होली चैहल्लुम को लेकर जुटे हजारों जायरीनों के लिए व्यवस्था जुटाने में वक्फ बोर्ड फैल हो गया हैं। तपती धुप में जायरीनों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा तो चिलचिलाती धुप में बेरिकेट्स में बैठना पड़ा, जायरीनों के लिए कहीं भी टेण्ट या शेड की व्यवस्था नहीं की गई, हजारों की संख्या में जुटे जायरीनों के लिए महज 8 से 9 पानी के टेंकर लगाए गए, जिनसे जायरीनों को गर्म पानी पीना पड़ा। तो सक्षम जायरीनों ने होटलों से खरीदकर पानी पीना। वहीं हजारों की संख्या में आए लोगों के लिए बनाए गए अस्थायी शोचालय भी नाकाफी रहे। कई की सीटे टूटी थी, जिससें गंदगी और बदबु से लोगों को बैठना मुश्किल हो गया।
अधिकारियों ने लिया जायजा –
हुसैन टैकरी पर आयोजित इस होली चेहल्लुम की व्यवस्थाओं को जायजा एसडीएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इवने, नायब तहसीलदार वैभव जैन के साथ एसडीओपी संदीप मालवीय ने किया। समुचे क्षैत्र में लगाए गए सीसीटीवी केमरो से अधिकारी पुरे आयोजन पर नजर रखे हुए थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी व्हीडी जोशी के जिम्मे रही। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तो तैनात रहा, वहीं राजस्व विभाग के साथ विभिन्न विभागों की की टीम भी जुटी रही लेकिन वक्फ बोर्ड बेहतर व्यवस्था जुटाने में नाकाम रहा, जिसके चलते जायरीनों को परेशानी उठानी पड़ी।
लोभान में उमड़ा जन सैलाब –
हुसैन टैकरी पर होली चैहल्लुम के लिए इस बार भी हजारों की तादात में जायरीन पहुंचे, गुरुवार को यहां दोपहर में चूल क्षैत्र में सामुहिक लोभान का आयोजन किया गया। जिसमें काफी जाय़रीनों ने लाोभान लिया। वहीं रात में दिखाई देने वाली प्राकृतिक रोशनी के साथ ही होने वाले लोभान के लिए रात तक जायरीनों का आना जारी रहा। होली दहन के साथ ही रात में हुसैन टैकरी पर विशेष लोभान हुआ, जिसका लाभ जायरीनों ने लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

