भाजपा नेता अपनी जबान पर लगाम लगाए : वरुण श्रोत्रिय
जावरा। मध्यप्रदेश के भाजपा सरकार के मंत्री एवं मुख्यमंत्री तथा अनेक नेता जहां एक और कांग्रेस के लिए अप शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिन मतदाताओं ने उनको सरकार में बिठाया और उन्हें बड़े-बड़े पदों से नवाजा आज वही मंत्री उन सभी मतदाताओं का खुलेआम अपमान कर रहे हैं जो निश्चित रूप से आम नागरिक का अपमान होकर आमजन के लिए बड़े शर्म की बात हैं। मतदाता यह सोचकर नेताओं को मत देता है कि उनके चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं के लिए उन नेताओं से निवेदन करते हुए अपने एवं अपने शहर तथा अपने मोहल्ले तथा अपने गांव की विभिन्न समस्याओं का समाधान संभव होगा, लेकिन दुर्भाग्य है कि भाजपा शासन के मंत्री जब उन्हें मतदाताओं द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाता है तो वह उन मतदाताओं के लिए भिखारी जैसे शब्दों का उपयोग कर अपमानित करते हैं।
ऐसा ही बयान भाजपा शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने देते हुए मतदाताओं का अपमान किया है जो बेहद शर्मानाक हैं, प्रदेश के भाजपा के मुखिया कांग्रेस के लिए भी गलत गलत शब्दों का उपयोग कर आम कार्यकर्ताओं की एवं नेताओं की मजाक उड़ाने का प्रयास कर रहे हैं, जो विधायक भाजपा सरकार के गलत कामों को उजागर करते हैं, उन्हें धमकाया जाता हैं। हाल ही में गोहद के विधायक केशव देसाई द्वारा भी विधानसभा के बजट सत्र में एक निजी अस्पताल को लेकर सवाल पूछने पर धमकी दी गई हैं, जो लोकतंत्र का मजाक हैं ओर निश्चित रूप से बेहद शर्मनाक बात हैं। कांग्रेस के नेता वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट ने भाजपा के उन तमाम नेताओं से मंत्रियों से यह निवेदन किया है कि वह अपनी जबान पर लगाम लगाते हुए आम जनता मतदाताओं एवं नागरिकों का अपमान करना बंद करें अन्यथाअब कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता चुप रहने वाले नहीं हैं, कांग्रेस क्रमबद्ध आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में करने वाली है और हम सभी कार्यकर्ता मिलकर सारे आंदोलन में खुलकर हिस्सा लेंगे और इस भाजपा सरकार की सारी पोल खोलेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

