– ताल रोड़ पर एक्सप्रेस वे के समीप झाडिय़ों को काटने तथा सुरक्षा को लेकर सांसद लिख चुके हैं पत्र
जावरा। जावरा से मंडावल जाते समय ताल रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटर साइकिल सवार घायल हो गए। जिसके कारण बाइक पर सवार दोनों सगे भाइयों लक्ष्मणसिंह डोडिया (50), जसवंत सिंह डोडिया (45) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दिनों भाई शादी में से लोट रहे थे। दुर्घटना होते ही सिविल हॉस्पिटल जावरा ले जाया गया। जहां दोनो शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मंडावल में दाह संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ गणमान्य नागरिको ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लक्ष्मण सिंह संघ के प्रथम वर्ग के शिक्षित कार्यकर्ता थे। दोनों भाइयों के मौत की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। श्रद्धांजलि सभा में आलोट जनपद अध्यक्ष कालूसिंह पाटन, हिंदू जागरण मंच के प्रांत पदाधिकारी नेपाल सिंह डोडिया, लक्ष्मणदास बैरागी, गोपाल डांगी, मंडल अध्यक्ष भाजपा आदि ने इस सड़क हादसे को दु:खद बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
झाडिय़ों के कारण हुआ हादसा –
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ताल रोड़ पर एक्सप्रेस वे ब्रिज के आसपास की झाडिय़ा काफी बड़ी हो गई हैं। जिसको लेकर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता ने भी एमपीआरडीसी को उक्त झांडियों को काटने और इस स्थान पर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की हैं। सांसद प्रतिनिधि चौधरी ने बताया कि पत्र के बाद भी एमपीआरडीसी लापरवाही बरत रही हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

