जावरा। रतलाम रोड़ स्थित 220 केवीए बिजली उपकेंद्र परिसर में श्री सिद्ध विनायक मन्दिर की वर्षगांठ के अवसर पर हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। प्रात: 9 बजे हवन हुआ, तत्पश्चात महाआरती की गई। इसके बाद भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री सिद्ध विनायक मन्दिर को रंग-बिरंगे फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। श्री गणेश की प्रतिमा को पुष्पहार पहनाए जाकर आसपास गुलाब के फूलों की सजावट की गई। इससे मन्दिर का दृश्य काफी मनमोहक दिखाई दे रहा था।
रतलाम नाका के समीप बिजली उपकेंद्र प्रांगण में स्थित श्री सिद्ध विनायक गणेश मन्दिर की चौदहवीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को पण्डित चन्द्रशेखर शर्मा द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। हवन का लाभ दिलीप सिंह कछावा व वजेसिंह झाला ने सपत्नीक लिया। हवन की पूर्णाहुति के बाद महाआरती हुई। इस दौरान कईं धर्मालुओं ने इसका लाभ लिया और गजानन के दर्शन किए। कार्यक्रम में महिलाएं व बच्चे भी मौजूद रहे। आरती के बाद दोपहर में भोजन प्रसादी कार्यक्रम में लोगों ने पंगत लगा कर भोजन किया। इस अवसर पर घनश्याम विश्वकर्मा, गजेन्द्र मालवीय, शुभम बैरागी, रामचंद्र कारपेंटर, कमलेश चौधरी, शान्तिलाल सहित अनेक जन उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

