जावरा। शहर के लालागली स्थित श्री सत्यनारायण मन्दिरकी आंठवी वर्षगांठ राठौर समाज द्वारा दो दिवसीय महोत्सव के रुप में मनाई जा रही हैं। समाज सचिव पवन परमार ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन रविवार को सुबह हवन, यज्ञ ध्वजा के आयोजन मंदिर पर होंगे। रात्री 8 बजे राठौर धर्मशाला खाचरौद रोड़ पर श्री खाटु श्याम भजन संध्या होगी। जिसमें मंदसौर की भजन गायिका माया चौहान एंव रतलाम के भजन गायक अमर विश्वकर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजेगा साथ ही पुष्प और इत्र की वर्षा होगी।
सोमवार को निकलेगा चल समारोह –
समाज के मीडिया प्रभारी बद्रीलाल चौहान ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार 3 फरवरी को प्रात: 9 बजे भव्य चल समारोह निकलेगा। जिसमे समाजजनो के साथ नगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि उपस्थित रहेंगे। चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ श्री सत्यनारायण मन्दिर लालागली पहुँचेगा, जहां महाआरती की जाएगी। समाज अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, राठौर वीर सेना अध्यक्ष संतोष बोराणा, समाज कोषाध्यक्ष विकास राठौर (सर) के साथ समाजजनों ने आयोजन में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

