– भारत विकास परिषद ने शास्त्री हॉल पर मनाया अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस
– योग शिक्षक एसएन धाकड़ का शाल श्रीफल से किया सम्मान
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा ने 21 जून अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला पुरुष का संयुक्त कार्यक्रम कर योग दिवस को मनाया योग शिक्षक एस.एन. धाकड़ ने योग करवाते हुए योग से संबंधित अनेक रहस्य बताएं, धाकड़ ने कहा कि योग मानव को पूर्ण मानव बनाने का एक बहुत अच्छा साधन है, योग के माध्यम से प्रकृति से जुड़ते जीवन का पूर्ण आनंद लिया जा सकता हंै। शरीर के सारे विकारों को दूर करने का माध्यम योग ही हंै। इसलिए कम से कम 10 मिनट भी योग हम सबको करना चाहिए सुश्री ध्वनि राठौर ने योग के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय भारत विकास परिषद की महिला शाखा द्वारा पिछले 21 दिनों से महिला शिविर लगाया जा रहा था जिसमें योग शिक्षिका प्रांतीय महिला उप प्रमुख शीतल मेहता अपनी सेवाएं दे रही थी। आज समापन दिवस पर संयुक्त रूप से महिला पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लेकर योग के गुरु सीखें कार्यक्रम में योग शिक्षक एस.एन. धाकड़ का पूरे प्रदेश में योग के माध्यम से की जा रही सेवाओं पर शाल श्रीफल और माला से अभिनंदन किया गया।
योग से सभी को हो रहा लाभ –
भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र त्रिवेदी स्वागत उद्बोधन में धाकड़ की सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपके द्वारा जो प्रदेश में सेवाएं दी जा रही है उससे निश्चित रूप से सभी को जो लाभ हो रहा है वह हम सबको योग के प्रति और विश्वास बढ़ाता हैं। अतिथि स्वागत नेत्रदान प्रकोष्ठ प्रभारी शेखर नाहर, संयोजक मनोज राठौर, महिला शाखा प्रमुख रितु सिसोदिया, यशवंत सोलंकी, तरुण तोमर, विकास शर्मा, निलेश जोशी, विनोद लूनिया, रितु धाकड़, मालती दवे, साधना पाटीदार, दिनेश सिसोदिया आदि संस्था सदस्यों ने स्वागत किया। संचालन सचिव देवेंद्र भारद्वाज ने किया। आभार डॉ अशोक पाटीदार ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

