– समुचे मध्यप्रदेश के अनुयायी हुए बैठक में शामिल
जावरा। गुरुदेव आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी मसा एवं आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी मसा की प्रेरणा से श्री सोधर्म बृहत तपागछीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ व परिषद परिवार म.प्र. की बैठक मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित म्यूजियम पर संपन्न हुई। अतिथि शांतिलाल दसेड़ा जावरा, प्रकाश छाजेड़ पारा, सुरेश तातेड़ राजगढ़, जवाहरलाल काकड़ी वाला अलीराजपुर, मनोहर भंडारी झाबुआ, मोहित तातेड धार, मुकेश नाकोड़ा झाबुआ, अनिल दसेड़ा जावरा, सुधीर पावेचा धार, संजय कोठारी उज्जैन, नीरज सुराना इंदौर, शैलेष ओरा बडऩगर, आदित्य धोका, संगीता पोरवाल दलौदा, राखी रांका इंदौर, सारिका कोलन जावरा आदि ने गुरु जन्मभूमि पर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी मसा संग साधु-साध्वी मंडल के प्रवेश की पत्रिका का शुभ मुहूर्त में लेखन कार्य संपन्न कराया। बैठक को संबोधित करते हुए पेपराल तीर्थ ट्रस्टी मुकेश जैन नाकोड़ा ने 7 जुलाई को प्रवेश पर आने की विनती की। परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ ने कहा कि पुण्य सम्राट के सपनों को साका करते हुए हमें परिषद के उद्देश्यों को पूर्ण करना है। श्रीसंघ अध्यक्ष सुरेश तातेड़ ने समाज संगठन पर जोर देते हुए कहा कि इसे मजबूती प्रदान करना है, हमें संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना पड़ेगा। मंदिर उपासना स्थल के अधूरे निर्माण को भी गच्छाधिपति से मिलकर शीघ्र ही पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 84 श्रीसंघ है, उन सभी के दौरे करना है।
जैन समाज योजनाओं का नही ले रहा लाभ –
नवयुवक परिषद राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जैन समाज को अल्पसं यक घोषित करने के बाद जैन समाज के लिए कई योजना बनाई लेकिन जानकारी के अभाव में हम उन योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे है। प्रमुख योजना पहली क्लास से लेकर पीएचडी तक पढ़ाई के लिए छात्रवर्ती, 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के साथ पर्यावरण पर पूरे देश की परिषद शाखाओं में वृहद रूप से पौधारोपण कर मनाना है। साथ ही साधु-साध्वी भगवंतो के साथ आए दिन दुव्र्यवहार, मारपीट की घटनाओं के साथ सडक़ दुर्घटनाओं में उनकी असमय काल कलवित हो रहे है, शासन प्रशासन द्वारा उक्त घटनाओं की रोकथाम के लिए कोई ठोस कार्य योजना बनाना चाहिए।
इन्होने भी रखे अपने-अपने विचार-
बैठक को सुशील छाजेड़ रतलाम, सुधीर पावेचा धार, निर्मल गोलेचा बडऩगर, संजय कोठारी, सुनील डैडी अलीराजपुर, राकेश नाहर, राजकुमार दूग्गड़ रतलाम, चिराग भंसाली रिंगनोद, प्रदीप पारेख, राजमल भंडारी, संगीता पोरवाल, राखी रांका, सारिका कोलन, विनीता बाठिया, पूनम भंडारी आदि सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। राजेश बागरेचा ने कहा कि मुक पशुओं की आत्म शांति के लिए अधिक से अधिक आयंबिल करना चाहिए। इस मौके पर संघ महामंत्री नीरज सुराणा ने सभी सुझावों का विस्तृत रूप से समाधान करते हुए संघ एवं परिषद परिवार का एक व्यापक सम्मेलन 25 अगस्त को यूजियम तीर्थ में आयोजित करने की घोषणा की। संचालन प्रदेश अध्यक्ष मोहित तातेड़ ने आभार नीरज सुराणा ने माना। उक्त जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजकुमार नाहर ने दी। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
