– अपने तीन दोस्तों के साथ गया था नहाने, डुब लोकेश तो घबराए दोस्त उसे वहीं छोडक़र घर चले गए
– रेस्क्यू टीम ने पांच मोटर लगाकर पानी तोड़ा, फिर शव को बाहर निकाला
जावरा। विधानसभा के पिपलौदा ब्लाक के गांव रणायरा में रहने वाला लोकेश पाटीदार होली खैलकर अपने दोस्तों के साथ कुंए पर नहाने तो गया लेकिन वापस अपने घर नहीं लौटा, रंगों के इस त्यौहार की खुशियां पल भर में गम में बदल गई और परिवार में मातम छा गया। कारण रहा कुंए पर नहाने के दौरान उसकी डुबने से मौत होना।
जानकारी अनुसार रणायरा का कक्षा 9 वीं में पढऩे वाला लोकेश पाटीदार सोमवार को दोपहर में अपने दोस्तों के साथ होली खैलकर कुंए पर नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह कुंए के अंदर तक चला गया, संभवत: उसे तैरना नहीं आता हों, जिसके चलते वह डुब गया, दोस्त को डुबता देख साथ गए दोस्त घबराए और डर के मारे कुंए से निकलकर अपने अपने घर चले गए, लेकिन बहुत देर तक भी जब लोकेश अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की और दोस्तों से पुछा तो उन्होने डरते हुए लोकेश के कुंए में डुबने की सूचना दी, डुबने की खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तलें जमीन खिचक और तत्काल खबर पुरे गांव में फैल गई, सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। करीब पांच मोटर से पानी निकालकर टीम के गौताखोरो ने मशक्कत के बाद लोकेश के शव को बाहर शाम को बाहर निकाला। जिसे जावरा सरकारी अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों के सुर्पूद किया जाएगा।





