– फोरलेन स्थित होटल प्रेसिडेंट के समीप किसी तस्कर को देने जा रहा था, चढ़ा पुलिस के हत्थे
– थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा को मिली सफलता
जावरा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को स्मैक पकडऩे में सफलता मिली हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदशन में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में आईए थाना पुलिस ने जावरा मंदसौर फोरलेन स्थित होटल प्रेसिडेंट के समीप से हुसैन टैकरी के एक युवक को स्मैक की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा हैं।
औद्योगिक क्षैत्र थाना जावरा के थाना प्रभारी विक्रमसिह चौहान और उनकी टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसने हरे रंग की टीशर्ट पहन रखी है तथा टीशर्ट पर अंग्रेजी में बीओआर प्रिंट है तथा हल्की दाढी रखी हुई है एवं इसका नाम वसीम पिता जहांगीर सय्यद है जो हुसैन टेकरी जावरा का रहने वाला है अपने पास मादक पदार्थ स्मैक रखे हुये जो मंदसौर जावरा रोड पर होटल प्रेसिडेंट के पास किसी तस्कर को देने जाने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुची व मौके से आरोपी वसीम पिता जहांगीर सय्यद (20) साल निवासी हुसैन टेकरी जावरा के कब्जे से 15.57 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक किमती 1,50,000 रुपये की जप्ती की कार्यवाही की गयी तथा थाना औ.क्षेत्र.जावरा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले के विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के संबंध मे तलाश की जा रही है।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिह चौहान, उनि हर्षन्द्र दीक्षित, उनि कुलदिप दैथलिया, सउनि प्रदीपसिह तोमर, आर कारुलाल, अभिजीतसिह, रविन्द्रसिह , चेतन, योगेश राठौर, हिरालाल, कमलेश डांगी, गोपाल मदारीया, महिला आर कोशल्या, सुनिता थाना, सैनिक महेन्द्र्रसिंह की सराहनीय भूमिका रही।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

