जावरा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा में दिनांक 29 जुलाई 2025 को शपथ विधि समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह समारोह विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की स्कूल बैंड टीम द्वारा स्वागत धुन प्रस्तुत की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय ध्वज और हाउस फ्लैग्स के साथ अनुशासित मार्च पास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए नृत्य और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। जिन्हें उपस्थित छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों ने खूब सराहा और तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वागत किया।
छात्र परिषद चयन प्रक्रिया –
विद्यालय के उपप्राचार्य शालीन जोशी ने बताया कि छात्र परिषद 2025-26 के गठन हेतु चयन प्रक्रिया चार चरणों में सम्पन्न हुई। लिखित परीक्षा,भाषण प्रस्तुति,तात्कालिक भाषण,व्यक्तिगत साक्षात्कार इस पूरी प्रक्रिया में छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, प्रस्तुतिकरण कौशल एवं दायित्वबोध का मूल्यांकन किया गया।
इन विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी –
छात्र परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों में हेड बॉय रिदम भारतीय,हेड गर्ल फाहया सैयद, वाइस हेड बॉय स्पर्श कोठारी, वाइस हेड गर्ल आशी चंचलानी, हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन अजयराज डामोर,संयमी पोरवाल, मो. फैज, ग्लोरी कुम्भार, निखिलसिंह, पलक सुथार, आरुष पाटीदार, सर्वेशी, प्रणव पुरोहित, शिवानी शाक्य, रोहन जैन, अंजलि राठौर, देव कुशवाह, भवानीसिंह, त्रिलोचना पोरवाल, संस्कृति बैरागी, स्पोर्ट्स कैप्टन और वाइस कैप्टन महिपाल सिंह, समृद्धि चंद्रावत, नंदिनी जोशी और करणीप्रताप सिंह मनोनीत हुए। इसके अतिरिक्त कला, विज्ञान, संस्कृति, पर्यावरण, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, मीडिया और भाषा के क्लब के लिए प्रमुख रौनक पांडेय, तवीश, याशी दूगड़, वंशिका, आदर्श, मयंक, पलक चौहान, पलक ठाकुर, वर्षा, श्रेयल, मोहित, आराध्या, दिव्यांशी, हेमेंद्र, अली असगर, ऐश्नी, नेहल, आहना शर्मा, सूर्यांश, युवराज, फरहान, सुनीता, आदर्शिनी, दक्ष, भव्य लालवानी, गौरवी, अक्षरा रहे।
नेतृत्वता केवल पद नहीं एक जिम्मेदारी हैं –
प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने अपने प्रेरणादायक भाषण में बताया कि नेतृत्वता केवल एक पद नहीं, यह एक जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है। आज के ये विद्यार्थी कल के समाज निर्माता हैं। विद्यालय का उद्देश्य है कि उनमें नेतृत्व, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति जैसे गुणों का विकास करना। संस्था प्रबंधक भाविक मूणत ने अपने मार्गदर्शन में बताया कि हर विद्यार्थी में नेतृत्व की क्षमता होती है, जरूरत होती है उसे पहचानने और मंच देने की। इस समारोह के माध्यम से हम उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में पहला कदम उठाने का अवसर दे रहे हैं। सभी चयनित विद्यार्थियों को बैज धारण करवा कर, सैश धारण कराकर, और ध्वज सौंपकर सम्मानित किया गया। दीपेंद्र सिंह चंद्रावत ने शपथ अधिकारी के रूप में पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। संचालन जैकी लखवानी और दृश्या पांचाल ने किया। समापन सेंट पॉल गान के साथ हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

