जावरा। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर पारंपरिक तरीके से इन त्योहारों की महत्ता को मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मैनेजर भाविक मूणत के मार्गदर्शन में हुई। लोहड़ी पर्व पर पारंपरिक गीत और भांगड़ा-गिद्धा नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद मकर संक्रांति के महत्व को काईट फेस्टिवल रूप में मनाया गया। जहां पर बच्चों द्वारा विद्यालय में पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता आयोजित की गईं। विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों ने पतंगबाजी का भी आनंद लिया। इस आयोजन ने हमारे देश की विविध संस्कृति और परंपराओं को उजागर किया और विद्यार्थियों को आपसी एकता और सामूहिक प्रयास का संदेश दिया।
संस्था के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने अपने संदेश में कहा ऐसे त्योहार हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़े रखने में सहायक होते हैं। ये न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को मिल-जुलकर रहने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम का समापन उपप्राचार्य शालीन जोशी ने आभार व्यक्त किया और संस्था द्वारा मिठाइयों का वितरण किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.