जावरा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने गत दिनों फोरलेन स्थित रेलवे पुलिया के बन्नाखेड़ा रोड़ के समीप से मोटर साईकल पर 12 ग्राम एमडी की तस्करी करते हुए परवेज खान पिता रईस खान पठान (25) निवासी बाराखेडा थाना पिपलौदा तथा शोएब उर्फ टीपु पिता मोहम्मद अय्युब खान पठान (25) निवासी अकब बिजली घर जावरा को गिर$फतार कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के स्रोंत एवं अन्य फरार आरोपीयों के सम्बन्ध में तलाश करते आरोपियों आवेश उर्फ अरमान निवासी कोटडी राजस्थान एवं शशांक सोनी निवासी जावरा के नाम सामने आए। जिस पर पर टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपियों आवेश उर्फ अरमान पिता बादशाह खान (20) निवासी कोटडी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान एवं शशांक पिता अशोक कुमार सोनी (26) निवासी जावरा को गिरफ्तार किया। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिह चौहान, उनि. प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि. हिरालाल चंदन, सायबर सेल से प्र.आर मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर विपुल भावसार, राहुल पाटीदार, प्रआर मुकेश पाटीदार, मनीष पाटीदार, दीपराजसिह, हरदीप जाट, रवि पाटीदार, बालकृष्ण चन्देल थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा व सायबर टिम रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

