– डाक्टर्स डे के अवसर पर किया चिकित्सकों का सम्मान, बांटे नैत्र रोगियों को दवाई व चश्मे
जावरा। लायंस क्लब जावरा द्वारा संचालित लायंस नेत्र चिकित्सालय के सत्र सत्र 2025- 26 की शुरुआत करते हुए प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के मंदिर में पूजा, अर्चना कर संस्था पदाधिकारियों अध्यक्ष के रूप में यश जैन,सचिव अशोक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश पी कोचट्टा के साथ अन्य सभी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। अध्यक्ष यश जैन (एडवोकेट) ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा के इस तीर्थ में वी सर्व ये सिर्फ शब्द नहीं बल्कि लायंस परिवार की आत्मा हैं। इसी भावना के साथ लायंस क्लब जावरा ने वर्षों से समाज के हर वर्ग के लिए समर्पण और सेवा का एक प्रेरणादायक इतिहास रचा है। हमारा नेत्र चिकित्सालय, इसी सेवा यात्रा का एक उज्जवल अध्याय है, जहाँ नि:स्वार्थ भाव से हज़ारों आँखों में रौशनी लौटाई गई हैं और न जाने कितने चेहरों पर मुस्कान वापस लाई गई है। इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने और सेवा को नई दिशा देने के संकल्प के साथ आज की शुरुआत कर रहे है।
डाक्टर्स और सीए को किया सम्मानित –
लायंस क्लब जावरा के निवृतमान अध्यक्ष एवं झोन चेयरपर्सन डॉ शैलेन्द्र पाण्डेय ने सभी नवीन पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्है दायित्व सौंपा। नए कार्यकाल का आरंभ करते हुए प्रथम सेवा गतिविधि के अंतर्गत चिकित्सा दिवस एवम् नेशनल सीए डे के उपलक्ष्य में संस्था पदाधिकारियों द्वारा डॉक्टर्स सदस्य एवं परिवारजन में वरिष्ठ सदस्य डॉ हमीरसिंह राठौर, डॉ दिलीप शाकल्य, डॉ नंदकिशोर वर्मा, डॉ अदिति राठौर, डॉ अतुल मंडवारिया, डॉ राकेश जैन, डॉ राजेंद्र शर्मा, डॉ यश हाडा के साथ ही सीए पार्थ शर्मा,सीए सार्थक मेहता, टैक्स कंसल्टेंट संदीप जैन का शाल श्रीफल और मालाओं से स्वागत किया गया।
नैत्र रोगियों को बांटी दवाई व चश्मे –
सेवा गतिविधि को आगे बढ़ाते हुए पदाधिकारियों ने इस मौके पर चिकित्सालय के नेत्र ऑपरेशन रोगियों को नि:शुल्क चश्मा एवं दवाई वितरण कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राजेंद्र गर्ग ने सभी नए पदाधिकारी को संस्था को नए ऊंचाई मिलेगी ऐसी आशा ओर उम्मीद के साथ उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
इन्होने किया नए पदाधिकारियों का स्वागत –
नए पदाधिकारियों का स्वागत लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ हमीर सिंह राठौर, पवन मोदी, धर्मचंद्र चपड़ोद, कमल जैन, घनश्याम रामनानी, रजनीकांत शाह, अरुण संघवी, सुजानमल कोचट्टा, हरिनारायण अरोड़ा, रमेश मेहता, अनिल धारीवाल, सजी वर्गीस, नरेंद्र संघवी, संजय गोधा, राजकुमार मारवाड़ी, विमल सिसोदिया, मनीष कोचर, संदीप रांका, अजय चौरसिया, कमल सारडा, विजय राठौर, प्रकाश अरोड़ा आदि सदस्य उपस्थिति रहे। आभार पूर्वाध्यक्ष कमल जैन ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

