– सीपीआर को जाना समझा व परिक्षण करके दिखाया
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल के हायर सेकेण्डरी के साइंस के विद्यार्थियों ने सरदार पटेल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जाकर शैक्षणिक टुर के साथ डॉक्टर दिवस मनाया। भविष्य में मेडिकल फिल्ड से जुडऩे वाले विद्यार्थियों ने अपनी रूची दिखाते हुए अपने सवालों को डॉक्टरों से उत्तर जानें। वहां जाकर विद्यार्थियों ने कॉलेज व हॉस्पिटल का भ्रमण कर आईसीयू, ओपीडी, लेबोरेट्ररी आदि को जाना व डॉक्टर्स को बधाई के साथ फुलों का गुलदस्ता भेंट किया। हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर्स की टीम में सभी गायनोक्लॉजिस्ट, एडी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स मिले जिसमें डॉ रोहित पटेल, डॉ काजल पटेल, डॉ सुरेश, डॉ अनिता, डॉ ऐश्वर्य गौड ने सभी मौजूदा कार्यों को समझाते हुए बच्चों को अपनी अपनी फिल्ड के बारे में अपने अनुभव साझा किया।
संस्था डायरेक्टर कमल जी मूणत व प्राचार्य पियूष जी मूणत ने बताया डॉक्टर्स डे एक ऐसा दिन है जो हमें याद दिलाता है कि डॉक्टर्स हमारे जीवन के अनदेखे रक्षक हैं। चाहे वो राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाए या वैश्विक, उनका योगदान हर सीमा से परे है। दोनों दिनों को मनाने का उद्देश्य एक ही हंै, चिकित्सकों का सम्मान। विद्यालय में साइंस के विद्यार्थियों के लिए जनरल ड्यूटी असिसटेंट स्कील्स विषय भी जुड़ा होता है। उसी अंतर्गत शैक्षणिक टुर का आयोजन कर सभी ने हॉस्पिटल का भ्रमण किया, सभी हेल्थकेयर व्यवस्था को समझा, कैसे डॉक्टर व उनकी टीम अपने दायित्वों का निवर्हन करती है, किस प्रकार लेबोरेटरी की प्रक्रिया होती है, कैसे और कब किन चीजों के होने से कितनी बड़ी जिम्मेदारी निभायी जाती है। मौजूद डॉक्टर ने सीपीआर की प्रोसेस को समझाया एवं प्रेक्टिकल करके दिखाया व विद्यार्थियों से करवाया भी। अंत में डॉक्टरों की टीम ने समस्त विद्यार्थियों के प्रश्नों को सुनकर जवाब दिए व जिज्ञासा को शान्त किया। डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को फुलों के गुलदस्तें भेंट किए। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

