– शास्त्री कॉलोनी के रहवासियों ने होली के साथ ली मतदान की शपथ
जावरा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के साये में शहर वासियों ने धुलेंड़ी का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया। होली के मदमस्त कर देने वालो गानों की धुन पर युवाओं ने खुब ठुमके लगाए। पक्के रंगो के साथ ही हर्बल गुलाल के साथ होली मनाई। नगर की कॉलोनियों के रहवासियों ने सामुहिक रुप से होली मिलन समारोह रखे, तो धुलेंडी के अवसर पर माली समाज ने रंगारंग गैर निकाली गई। तो शास्त्री कॉलोनी के रहवासियों ने होली खेलने के साथ ही मतदान करने की शपथ ली।
रविवार की रात में होलिका दहन के साथ ही होली की मस्ती युवाओं पर चढऩे लगी। जो सोमवार को देर शाम तक लगातार चलती रही। धुलेंडी के अवसर पर नगर की कॉलोनियों में रहवासियों ने सामुहिक होली मनाई गई। रात में कॉलोनियों में होलिका दहन के बाद सुबह से ही सभी कॉलोनीवासी एकत्रित होकर एक दूसरे के घरों में रंग लगाने पहुंचे, तो कारंवा बढ़ता गया। धीरे धीरे सभी घरों के सदस्यों ने शामिल होकर सामुहिक होली खेली, ठंडाई व खाने पीने के आनंद के साथ होली के गानों पर डांस मस्ती कर धुलेंडी का पर्व मनाया गया। नगर की शास्त्री कॉलोनी, खारीवाल कॉलोनी के साथ ही नित्यानंद धाम, पटेल कॉलोनी के रहवासियों ने सामुहिक होली मनाई।

माली समाज ने निकाली गैर –
भारतीय परंपरा अनुसार माली समाज की ऐतिहासिक रंगारंग गैर केसरिया रंगों के साथ ढोल ढमाकों औरं डीजे के साथ पानी की ठंडी ठंडी बूंद की मस्ती में सभी कार्यकर्ताओं ने होली का आनंद लिया सुबह 10 बजे रपट चौराहा दुर्गा माता मंदिर से गैर प्रारंभ होकर नया मालीपुरा, बड़ा मालीपुरा, छोटा मालीपुरा, रपट रोड़, भारत कॉलोनी से पुन: रपट स्थित दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई। रंगारंग होली की गैर की विशेषता रही की गुलाबी पानी की बौछारो के साथ होली मनाई गई इस गैर में विशेष रूप से घनश्याम सोलंकी, नंदकिशोर महावर, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, प्रेम धनोनिया, जितेन्द्र ओसवाल, किशोर मोर्य, ऊंकार सोलंकी, कैलाश विजवा, गोपाल लिलोरिया, विक्की लिलोरिया, नंदन पटेल दायम, जितेन्द्र दायम, दिनेश खण्डीवार, सुरेश धनोतिया, संजय लिलौरिया, विजय बोडाना, लक्ष्मीनारायण जैतवार, बच्चुलाल सैनी, मुलचन्द्र जैतवार, सुरेश महावर, घनश्याम दायम, मनीष मौर्य, अशोक दायम, सुरेश दायम, बाबु विजवा, रमेश दायम, योगेश टांक आदि सहित समाजजन उपस्थित रहे।

राम मंदिर पर भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई –
बड़ा मालीपुरा स्थित श्री राम मंदिर पर धुलेंडी के अवसर पर शाम करीब 4 बजे से साढ़े 7 बजे तक भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई गई, आचार्य महेश शर्मा ने उक्त कथा का श्रवण करवाया। कथा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कथा के बाद महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया।

